जिंदगी का मक़्सद
रस्में सभी तुम जानते हो
पर , वादों को तोड़ना भी जानते हो
करते हो गलती बार-बार और
माफी की चाहत भी रखते हो ।
जाओ , अब ना मनाओ हमें
ना छुओ , दूर हट जाओ
आयेंगे ना तुम्हारी बातों में
यह तुम खूब समझ जाओ ।
रुसवा किया हैं तुमने हमें
कहते हो , यादों का सहारा लो
यादें तो बिता हुआ कल है
आओ , आकर ना दूर हमसे जाओ ।
करते है याद तुमको हमेशा
जानकर भी अनजान बनते हो
तुम ही हो जिससे प्यार किया है
जिंदगी का मक़्सद तुम ही तो हो ।
© प्रतिभा बिळगी "प्रीति"



0 Comments:
Post a Comment
Subscribe to Post Comments [Atom]
<< Home