Thursday, 5 November 2020

जादू

 बारिश की पहली बूँद

चूमे भिगोये धरती के छोर

मिट्टी की खुशबू मधुर
बहती हवा बेकाबू जोर

डरकर भागा सूरज
छिप गये चाँद ओर चकोर

अंधेरा चमकती बिजली
बादल गरजकर बरसे हर ओर

देखकर यह खूबसूरत नजारा
पंख फैलाये नाचे मोर

पत्तों की मिठी सरसराहट
लगती बड़ी कमजोर

पंछी गाते - चहकते
मिलकर सभी मचाये शोर

खींचकर अपनी तरफ ध्यान
मौसम चलाये सबपर जादू के डोर

© प्रतिभा बिलगी


"प्रीति"

0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home