अकेलापन
इस अकेलेपन में अजीब सी एक कशिश है ,
न टूटनेवाली दिल को चिरनेवाली खामोशी है ।
गहराई में बसनेवाला कोई राज है ,
भीड़ में भी सुनाई दे वो आवाज है ।
दिखाई न दे बस महसूस हो ऐसा एहसास है ,
समझ से परे न भूलनेवाला मन का आस है ।
थोड़ा उलझा थोड़ा सुलझा हुआ सा जाल है ,
लगता किस्मत की ये भी एक चाल है ।
न रुकनेवाला बहता ही जानेवाला जज़बात है ,
मेरी हालत पर मायूस पूरी कायनात है ।
कशमकश में डोलता हुआ मेरा हाल है ,
प्यार का या जुदाई का किसका ये कमाल है ॽ
© प्रतिभा बिलगी "प्रीति"



0 Comments:
Post a Comment
Subscribe to Post Comments [Atom]
<< Home