Tuesday, 14 May 2024

पानी

 पानी का न रंग होता है
न ही कोई गंध,
उसका आकार भी
हम तय करते हैं ।
कभी एक जगह ठहरता,
तो कभी बहता जाता है ।
सबकी तृष्णा समाप्त करता,
आखिर समंदर में मिल जाता है ।
जहाँ उसकी मिठास,
खारेपन में बदल जाती हैं ।
फिर भी उसका मूल्य,
कतई कम नहीं होता ।
एक कार्य को समाप्त कर,
नए काम को अंजाम देने,
बहता ही चला जाता है............

© प्रतिभा बिलगी "प्रीति"



0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home