Monday, 10 June 2024

क्या करूँ ?

 



किससे करू गिला,
शिकायत किससे करें ।
अपने रूठ गए,
जमाने क्या करू ?

महकते थे दिन,
बहकती थी राते ।
साथ था उसका,
जुदाई का क्या करू ?

लम्हें वो मीठे,
कुछ खट्टे, कुछ कड़वे ।
संजोकर रखे,
सपनों का क्या करू ?

समझ न पाए,
जाना ना उसने ।
मजबूरियां मेरी,
हालातों का क्या करू ?

साथ जिएंगे दोनों,
वादा करके तोड़ गए ।
ना सोचा क्या होगा,
तनहाई का क्या करू ?

बातें चुभनेवाली,
उतर गई पार दिल के ।
टूट गई उम्मीदें जो,
जज़्बातों का क्या करू ?

फंस गई हूं,
रिश्तों के जाल में ।
निकलना चाहू इससे ,
बेकरारी का क्या करू ?

© प्रतिभा बिलगी "प्रीति"


0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home