Wednesday, 5 June 2024

तनहाइयाँ

 


मिले थे हम कभी तनहाइयों में
आप थे करीब इतने हमारे
सासों में सांसें घुल रही थी
जुबां चुप और नजरें झुकी थी  ।

             याद आता है जब वह मंजर
             दिल तेजी से धड़कता है
             चाहत है उस वक्त की फिर से
             जो गुजरा हुआ कल है  ।

सासों की खुशबू भूला नहीं पाते
गुजर गये पल जो फिर से नहीं आते
कैसे निकाले जिंदगी से उन्हें
जो दिल की गहराई में हैं बस जाते  ।

© प्रतिभा बिलगी "प्रीति"


0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home