गलती क्या थी ?
रोज की तरह , चलती जा रही थी
अपनी ही धुन में वह
देर हो गई थी , थोड़ी सी
चिंता सता रही थी यह
कभी बस , कभी ट्रेन की सुस्ती
तो कभी बारिश होती थी वजह
आज तो कुछ , ज्यादा ही देर हो गयी
घर जल्दी पहुंचने की , कोशिश में थी वह
कदम बिना रुके , बढा रही थी
पर गति धीमी हो गई , आकर एक जगह
अगली नुक्कड़ पर खड़े होकर , कर रहे थे मस्ती
चार - पांच मवाली लड़कों का था समूह
अकेली लड़की को देख , नियत उनकी बदली
चेहरे की रंगत को उनके , भाँप गयी वह
पांव उन लड़कों के , बढ़ने लगे ओर उसकी
पलटकर दौड़ी , क्यूंकि पीछे पड़ गया गिरोह
ठोकर खाकर पत्थर की , गिर पड़ी
घेर लिया लड़कों ने , पूरी तरह
हाथ पांव जोड़े , रहम की भीख मांगी
उनको दया न आयीं , रो रही थी वह
दर्दनाक चीख उसकी , सन्नाटे को चीर गयी
इंसानियत हुई शर्मसार , हमेशा की तरह
जीवन की सबसे काली रात गहरी
नजारा भी था अत्यंत भयावह
गलती क्या थी बोलो , जो सजा मिली ऐसी
कि , इज्जत दांव पर लगी उसकी बिना वजह !
© प्रतिभा बिलगी "प्रीति"



0 Comments:
Post a Comment
Subscribe to Post Comments [Atom]
<< Home