Wednesday, 5 June 2024

प्यार

 



प्यार तो सभी करते हैं  ,
मगर उसका इकरार होना चाहिए  l
लबों पर मुस्कान , दिल में कसक होनी चाहिए  l


अगर तुम कुछ ना कहोगे ,
तो लगेगा कि तुम्हें हमसे प्यार नहीं  l
इकरार तो कर लिया , पर शायद दिल से नहीं  l


कहने से प्यार की कीमत बढ़ जाती है ,
एक दूसरे की चाहत का पता लग जाता है  l
दिल का दर्द कुछ - कुछ ,  कम हो जाता है  l


कहोगे नहीं तो मैं कैसे समझूं  ,
कि तुम्हें हमसे कितना  प्यार है  l
कहकर देखो फिर समझोगे , के गलत हम नहीं है  l


कहने से प्यार और बढ़ जाएगा ,
ऐसे ही चुप रहे तो हम समझेंगे  l
प्यार कभी तुम हमसे , करते ही नहीं थे l


© प्रतिभा बिलगी "प्रीति"


0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home