मधुर मिलन
![]() |
आज के दिन पराए हो चले ।
छोड़के बाबुल का आंगन,
साजन के घर की ओर हम चलें ।
टूट गए सभी पुराने बंधन,
तोड़के यह रिश्ते - नाते चले ।
भूलकर बचपन की यादों को ,
एक नया संसार बसाने हम चलें ।
झूमते रखते हुए कदम,
आँखों में सपने सजाके चले ।
मधुर मिलन की आस में,
पिया की बाहों में सिमटने हम चलें ।
© प्रतिभा बिलगी "प्रीति"



0 Comments:
Post a Comment
Subscribe to Post Comments [Atom]
<< Home