जीना भूल गए लोग ----
चलते - फिरते, दौड़ते - भागते
घुटनों के बल रेंगते जाते
रोते, थोड़े से मुस्कराते
ख़ुद में ही खोए लोग
दिशाहीन, अपनी मंज़िल को तलाशते
जगह - जगह भटकते है
जिवन के चक्रव्युह में फँसकर
मुश्किलों से लड़ते लोग
कभी पर्वत से उपर उठते
अचानक खाई में गिरते कभी
लड़खड़ाते , थोड़े से सँभलते
ख़ुद को साबित करने में लगे
जिन्दगी समाप्त करते लोग
हासिल कुछ हो ना हो
सबसे अव्वल दर्जा पाने की
होड़ में लगे लोग
सही -गलत का फैसला ना कर पाते
जिम्मेदारियों के बोझ तले दबे
जीना ही भूल गए लोग !!!
© प्रतिभा बिलगी "प्रीति"



0 Comments:
Post a Comment
Subscribe to Post Comments [Atom]
<< Home